डेढ़ साल का बच्चा बोलता नहीं है क्या करें?HealthPlanet

Posted on Tue 28th Feb 2023 : 16:57

आपने कभी ध्‍यान दिया होगा कि दो महीने तक का बच्‍चा कुछ अजीब सी आवाजें निकालता है लेकिन अगर आपका बच्‍चा इस तरह बोलना शुरू नहीं करता है तो यह स्‍पीच डिले का शुरुआती लक्षण हो सकता है। 18 महीने तक अधिकतर बच्‍चे मम्‍मा या पापा बोलने लगते हैं लेकिन अगर आपका बच्‍चा दो साल की उम्र तक 25 शब्‍द तक नहीं बोलता, ढाई साल तक दो वाक्‍य तक नहीं बोलता, तीन साल की उम्र तक 200 शब्‍द नहीं बोलता और चीजों को उनके नाम से नहीं बुलाता और पुराने शब्‍दों को याद नहीं रख पाता है तो उसमें स्‍पीच डिले हो सकता है।

बच्‍चों में स्‍पीच डिले का इलाज
स्‍पीच लैंग्‍वेज थेरेपी की मदद से बच्‍चों में इस समस्‍या का इलाज किया जा सकता है। इसके अलावा बच्‍चे को जिस स्‍वास्‍थ्‍य समस्‍या के कारण बोलने में देरी हो रही है, उसका इलाज करके भी स्‍पीच डिले को ठीक किया जा सकता है। पैरेंट्स भी बच्‍चों की बोलने में मदद कर सकते हैं।
घर में हर किसी को बच्‍चे के पहले शब्‍द या बोलने का इंतजार होता है लेकिन कुछ बच्‍चे देर से बोलना शुरू करते हैं जो कि चिंता का विषय होता है।

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info